देश की खबरें | झामुमो ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना; नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई का नाम प्रस्तावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा सर्वसम्मति से झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया।

रांची, 31 जनवरी झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा सर्वसम्मति से झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया।

सत्तारूढ़ गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया।

झामुमो विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हमने नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया है, हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है।

चंपई ने अलग राज्य के रूप में झारखंड के गठन के लिए आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी की अटकलों के बीच हेमंत सोरेन के पद छोड़ने के बाद चंपई को झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया।

चंपई सोरेन 1991 से तीन दशक से अधिक समय तक सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं और उन्हें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का वफादार माना जाता है।

नवंबर 1956 में झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोरा गांव में जन्मे चंपई सोरेन मैट्रिक पास हैं और सात बच्चों के पिता हैं। वह एक किसान के बेटे हैं और उनका हेमंत सोरेन परिवार से कोई संबंध नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड