जरुरी जानकारी | जेएलआर को दूसरी छमाही में सेमीकंडक्टर की स्थिति में सुधार की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में सेमीकंडक्टर संकट को लेकर स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा।

नयी दिल्ली, सात नवंबर टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में सेमीकंडक्टर संकट को लेकर स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा।

ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय वाहन कंपनी वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी से अपने परिचालन पर प्रभाव को सीमित रखने के लिए कदम उठा रही है।

वाहन कंपनी ने सितंबर, 2021 में समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा है कि आगे चलकर सेमीकंडक्टर संकट की स्थिति क्या रहेगी इसका अनुमान लगाना कठिन है। ‘‘जेएलआर को उम्मीद है कि वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा।’’

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘सेमीकंक्टर की आपूर्ति अभी समस्या है, लेकिन कंपनी इस स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रही हैं। कंपनी ऊंचे मार्जिन वाले वाहनों के उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है और लागत का नजदीकी से प्रबंधन कर रही है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि जगुआर लैंड रोवर भविष्य में अपने वाहनों के लिए सेमीकंडक्टर की आपूर्ति को नियंत्रण में लाने के उपाय कर रही है। कोवेंट्री मुख्यालय वाली कंपनी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी के प्रभाव से अब उबर रही है, लेकिन हाल के समय में विशेषरूप से दक्षिणपूर्व एशिया में संक्रमण फिर फैलने से आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है।

इसके अलावा वित्तीय बाजार तो ऊपर जा रहे हैं लेकिन आर्थिक गतिविधियों से मुद्रास्फीतिक दबाव बढ़ रहा है। जिंस, बिजली, ढुलाई और मजदूरी जैसे कई क्षेत्रों पर मुद्रास्फीतिक दबाव का असर देखा जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से ज्यादातर बाजारों में यात्री कारों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\