देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा से संबद्ध बालटाल एवं डोमेल आधार शिविरों पर सुरक्षा व्यवस्था की मंगलवार को समीक्षा की ।

जम्मू, सात जून जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा से संबद्ध बालटाल एवं डोमेल आधार शिविरों पर सुरक्षा व्यवस्था की मंगलवार को समीक्षा की ।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सिंह बालटाल एवं डोमेल गये एवं उन्होंने अमरनाथ यात्रा के इन दो अहम केंद्रों एवं मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। ’’

उन्होंने बताया कि डीजीपी ने बालटाल में पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों के साथ बातचीत की। सिंह के साथ विशेष डीजीपी (सीआईडी) आर आर स्वैन भी थे।

पुलिस के अनुसार इस दौरे के दौरान डीजीपी ने बालटाल, डोमेल एवं यात्रामार्ग पर सुरक्षा एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की तथा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस महानिदेशक ने यात्रा तथा बेहतर यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के लिए पर्याप्त पार्किंग इंतजाम करने का निर्देश दिया। पुलिस प्रमुख ने बालटाल में पुलिस तैनाती, जेपीसीआर, पुलिस चौकी का निरीक्षण किया तथा संयुक्त नियंत्रण कक्षों के चौबीसों घंटे काम करने , वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इंतजामों के निरीक्षण पर जोर दिया।

पुलिस के मुताबिक डीजीपी ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर बल दिया एवं कहा कि तीर्थाटन का वांछित तरीके से विनिमयन के लिए सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट