देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को यहां पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

श्रीनगर, 20 जून अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को यहां पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ डीजीपी ने यात्रा के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा की।’’

इस बैठक में सीआईडी के विशेष महानिदेशक आर आर स्वैन समेत पुलिस की विभिन्न शाखाओं के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सिंह ने बैठक में कहा, ‘‘ अहम कार्यक्रमों के सफल आयोजन के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस अमरनाथ यात्रा की बड़ी जिमेदारी के लिए तैयार है। यह एक वार्षिक एवं अहम कार्यक्रम है।’’

उन्होंने इस वार्षिक तीर्थयात्रा से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी जिला पुलिस इकाइयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध संसाधनों के इष्टतम उपयोग का निर्देश दिया।

अप्रिय घटना मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत पर बल देते हुए डीजीपी ने अन्य शाखाओं एवं जिलों से पुलिसकर्मियों को लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर बम निष्क्रय दस्तों की तैनाती और मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों की सहायता के लिए यात्रा के आधार शिविरों पर जरूरी उपकरणों के साथ सहायता दलों की तैनाती का निर्देश दिया। उन्होंने आधार शिविरों पर यथासंभव सुरक्षा इंतजाम करने तथा संचार नेटवर्क मजबूत करने का निर्देश दिया।

अमरनाथ यात्रा 62 दिनों की होगी जो एक जुलाई को शुरू होगी और उसका समापन 31 अगस्त को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now