देश की खबरें | जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 108 एवं 176 मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के दो उत्तरी राज्यों जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 108 एवं 176 नये मामले सामने आये, जिसके बाद दोनों राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 3,31,494 एवं 2,22,312 हो गयी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

श्रीनगर / शिमला, 22 अक्टूबर देश के दो उत्तरी राज्यों जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 108 एवं 176 नये मामले सामने आये, जिसके बाद दोनों राज्यों में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर क्रमश: 3,31,494 एवं 2,22,312 हो गयी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में संक्रमण से दो लोगों की मौत हुयी है जबकि जम्मू कश्मीर में किसी की मौत नहीं है और दोनों राज्यों में मरने वालों का आंकड़ा क्रमश: 3,717 और 4,429 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के नये मामलों में 21 जम्मू संभाग से जबकि 87 कश्मीर संभाग से सामने आये है।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या क्रमश: 870 एवं 1483 है ।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश एवं हिमाचल में क्रमश: 3,26,195 और 2,17,095 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

केंद्र शासित प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस अथवा ब्लैक फंगस के 49 मामले सामने आये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच