देश की खबरें | जजपा ने अपने दो विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए विस अध्यक्ष को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष एक याचिका दायर कर पार्टी के दो विधायकों - रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगी राम सिहाग - को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दलबदल रोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

चंडीगढ़, 17 मई जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष एक याचिका दायर कर पार्टी के दो विधायकों - रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगी राम सिहाग - को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दलबदल रोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

जजपा कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सुरजाखेड़ा और सिहाग दोनों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार किया है और मौजूदा लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे हैं।

उन्होंने कहा कि जजपा के सभी 10 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने के बावजूद सुरजाखेड़ा ने भाजपा के लिए नरवाना में जबकि सिहाग ने हिसार में प्रचार किया।

सिंह ने कहा, "दोनों विधायकों को जजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना चाहिए था, लेकिन वे भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। हमने उन्हें दो बार कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन हमें उनसे कोई जवाब नहीं मिला।"

उन्होंने ने कहा कि अब पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष एक याचिका दायर की है जिसमें दलबदल रोधी कानून के तहत जजपा के दो विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की गई है।

सिंह ने कहा कि उन्होंने दोनों विधायकों की इन 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के संबंध में विभिन्न साक्ष्य भी सौंपे हैं, जिनमें समाचार पत्रों की कतरन, वीडियो और अन्य साक्ष्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष भी उन्हें नोटिस देंगे और उनसे जवाब मांगेंगे।

सिहाग ने हाल में हिसार लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय हित पार्टी से ऊपर है।

सिहाग ने यह भी कहा कि वह देश को विकास के पथ पर ले जाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रभावित हैं।

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर 25 मई को चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े