देश की खबरें | जींद : हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू गर्ग की अदालत ने एक युवक की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के जुर्म में दोषी को आजीवन कारावास की सजा तथा 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

जींद (हरियाणा), 18 अक्टूबर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू गर्ग की अदालत ने एक युवक की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के जुर्म में दोषी को आजीवन कारावास की सजा तथा 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को बताया कि फरैण कलां गांव निवासी मनोज ने 25 जुलाई 2019 को पुलिस को तहरीर दी थी कि उसके भाई मुकेश का शव खानपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मिला। मुकेश के शव पर चोट के निशान थे।

तहरीर के अनुसार, घटना वाली रात आरोपी प्रवीण और मुकेश को गांव के जल घर के निकट शराब पीते देखा गया था। जिसके बाद मुकेश घर नहीं लौटा और उसका शव खानपुर रोड के पास झाडियों से मिला।

सदर थाना नरवाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रवीण के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था।

इसी मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू गर्ग की अदालत ने प्रवीण को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Mirzapur Shocking News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, सुबह टहलने निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स