विदेश की खबरें | नाइजीरिया में जिहादियों ने जेल पर किया हमला, करीब 600 कैदी भागे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने इस घटना के लिए इस्लामी चरमपंथी विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने इस घटना के लिए इस्लामी चरमपंथी विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

अधिकारियों ने बताया कि जेल से भागे करीब 300 कैदियों को पकड़ लिया गया है।

नाइजीरिया के गृह मंत्रालय के स्थायी सचिव शुऐब बेलगोर के मुताबिक विद्रोहियों ने मंगलवार रात को अबुजा में कुजे जेल पर हमला कर ड्यूटी पर मौजूद एक सुरक्षा प्रहरी की हत्या कर दी।

अबुजा के कुजे इलाके में रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई। हमलावरों ने विस्फोट कर जेल में घुसने के लिए रास्ता बनाया।

जेल पर हमला करने वाले इस्लामी चरमपंथी देश के उत्तर-पूर्व हिस्से में एक दशक से अधिक समय से चरमपंथी गतिविधियों में संलिप्त हैं।

बेलगोर ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि वे बोको हराम हैं। वे सह-षड्यंत्रकारियों के लिए विशेष रूप से आये थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जेल से भागे करीब 600 कैदियों में से लगभग 300 को पकड़ लिया है। ’’

नाइजीरिया के जिहादियों ने देश के उत्तर पूर्व हिस्से में कई बार जेल पर हमला किया है लेकिन राजधानी में इस तरह का यह पहला हमला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त