खेल की खबरें | झाय रिचर्डसन आईपीएल 2023 से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की सर्जरी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र से बाहर हो गये हैं।

सिडनी, 11 मार्च ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की सर्जरी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र से बाहर हो गये हैं।

रिचर्डसन को 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियन्स टीम से जुड़ना था। इस चोट के कारण वह भारत के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से भी बाहर हो गये हैं।

पिछले सप्ताह हैमस्ट्रिंग की चोट के फिर से उभरने के बाद उनकी सर्जरी हुई थी।

रिचर्डसन ने ट्वीट किया, ‘‘ चोटिल होना क्रिकेट का एक बड़ा हिस्सा हैं, यह एक सच्चाई है, लेकिन निराशाजनक है।’’

इस 26 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘‘ मैं हालांकि अब ऐसी स्थिति में हूं जहां अपनी पसंद की चीजें कर सकता हूं। मैं पहले से भी बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए कड़ी मेहनत करता रहूंगा। एक कदम पीछे, दो कदम आगे। चलिये इसे करते हैं।’’

रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट, 15 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड