देश की खबरें | झूलन की वनडे टीम में वापसी, किरण नवगीरे टी20 टीम में नया चेहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की है जबकि महिला टी20 चैलेंज में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाली किरण नवगीरे को पहली बार सबसे छोटे प्रारूप की टीम में शामिल किया गया है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की है जबकि महिला टी20 चैलेंज में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाली किरण नवगीरे को पहली बार सबसे छोटे प्रारूप की टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए दो सप्ताह के इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान वह तीन टी20 मैच और इतने ही वनडे मैच खेलेगी।

टी20 मैच होव (10 सितंबर), डर्बी (13 सितंबर) और ब्रिस्टल (15 सितंबर) में होंगे, जबकि वनडे होव (18 सितंबर), कैनेट्रबरी (21 सितंबर) और लॉर्ड्स (24 सितंबर) में खेले जाएंगे।

तीन महीने के अंदर 40 साल की होने वाली झूलन गोस्वामी ने अपना आखिरी वनडे मैच इस साल मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड में विश्व कप में खेला था।

विश्वकप के बाद उनकी समकालीन मिताली राज ने संन्यास ले लिया था जबकि इस तेज गेंदबाज को चोटिल होने के कारण श्रीलंका दौरे के लिए नहीं चुना गया था।

इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह भी संन्यास ले सकती हैं लेकिन अब तक 201 मैचों में रिकॉर्ड 252 विकेट लेने वाली गोस्वामी खेलने के लिए तैयार है।

टी20 टीम में ऋचा घोष की वापसी हुई है। उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम में नहीं चुने जाने पर सवाल उठाए गए थे। उनकी जगह चुनी गई तानिया भाटिया ने इंग्लैंड दौरे के लिए दोनों टीमों में जगह बनाई है।

घोष को जहां टी20 टीम में जगह मिली है वही यास्तिका भाटिया वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रही है।

चयनकर्ताओं ने किरण नवगीरे को महिला टी20 चैलेंज में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया है। महाराष्ट्र की रहने वाली किरण घरेलू क्रिकेट में नगालैंड की तरफ से खेलती हैं।

उन्होंने महिला टी20 चैलेंज में वेलोसिटी की तरफ से ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ 34 गेंदों पर 69 रन बनाए थे जिसमें पांच गगनदायी छक्के शामिल थे। वह शैफाली वर्मा और ऋचा के साथ मिलकर भारतीय टीम में पावर हिटिंग के नए आयाम जोड़ सकती हैं।

अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे और स्पिनर पूनम यादव को फिर से नजरअंदाज किया गया।

टीमें इस प्रकार हैं:

टी20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राधा यादव, सबिनेनी मेघना, तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), के.पी. नवगीर।

वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, सब्बीनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, झूलन गोस्वामी, जेमिमा रोड्रिग्स।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट