देश की खबरें | झिंगान एआईएफएफ के वर्ष के फुटबॉलर, सुरेश को मिला उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम की रक्षापंक्ति के वरिष्ठ खिलाड़ी संदेश झिंगान को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को वर्ष का पुरुष फुटबॉलर चुना जबकि मिडफील्डर सुरेश सिंह वांगजाम को 2020-21 सत्र के लिये उदीयमान खिलाड़ी चुना गया।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई भारतीय टीम की रक्षापंक्ति के वरिष्ठ खिलाड़ी संदेश झिंगान को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को वर्ष का पुरुष फुटबॉलर चुना जबकि मिडफील्डर सुरेश सिंह वांगजाम को 2020-21 सत्र के लिये उदीयमान खिलाड़ी चुना गया।

यह पहला अवसर है जबकि झिंगान को एआईएफएफ का वर्ष का खिलाड़ी चुना गया है। उन्हें 2014 में वर्ष का उदीयमान खिलाड़ी चुना गया था।

पुरस्कार विजेताओं का चयन इंडियन सुपर लीग और आई लीग क्लबों के प्रशिक्षकों के मतों के आधार पर किया गया।

झिंगान ने कहा, ‘‘मैं इस पुरस्कार को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा के तौर पर ले रहा हूं। यह पुरस्कार अपने साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी ला रहा है। ’’

झिंगान 2015 से सीनियर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं और अब तक 40 मैचों में चार गोल दाग चुके हैं। उन्होंने पांच मैचों में टीम की कप्तानी भी की। उन्हें पिछले साल अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बीस वर्षीय सुरेश ने इस साल ओमान में सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया। वह फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 में भाग लेने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड