देश की खबरें | झारसुगुडा विधानसभा उपचुनाव में शुरुआती दो घंटे में नौ प्रतिशत से अधिक मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान के शुरुआती दो घंटे में कुल 2.21 लाख मतदाताओं में से 9 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

झारसुगुडा (ओडिशा), 10 मई ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान के शुरुआती दो घंटे में कुल 2.21 लाख मतदाताओं में से 9 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ और उससे पहले ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गयीं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। सभी 253 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। सुबह नौ बजे तक कम से कम 9.75 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके हैं।’’

मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी ढल ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी बंदोबस्त किये गये हैं।

झारसुगुडा के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित पुरुषोत्तमदास ने कहा कि संवेदनशील चिह्नित किये गये बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है।

विधायक और राज्य के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की गत 29 जनवरी को हत्या के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था।

उपचुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

बीजद ने दास की बेटी दीपाली दास को प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने तांकाधर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के टिकट पर दिवंगत विधायक बीरेन पांडेय के बेटे तरुण पांडेय किस्मत आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

मतगणना 13 मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर