देश की खबरें | चलती ट्रेन से गिरकर झारखंड की युवती की मौत दुर्घटना नहीं, पति ने की हत्या: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में चलती ट्रेन से गिरकर हुई 24 वर्षीय महिला यात्री की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की थी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मेदिनीनगर, 13 जून झारखंड में चलती ट्रेन से गिरकर हुई 24 वर्षीय महिला यात्री की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की थी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हत्या के आरोपी पति की पहचान महादेव सिंह के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को लातेहार जिले के टोरी-चेतर स्टेशन के पास जूही देवी का शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि महादेव ने अपने गृह जिले गढ़वा के धुरकी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और दावा किया था कि उसकी पत्नी दुर्घटनावश ट्रेन से गिर गई थी।

सिंह के मुताबिक, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामला जिला पुलिस को सौंप दिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान महादेव ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

सिंह के अनुसार, महादेव ने पुलिस को बताया कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद था। उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड