देश की खबरें | झारखंड : अश्लील वीडियो दिखाकर लोगों को ठगने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के कोडरमा जिले में अश्लील वीडियो दिखाकर कथित तौर पर ठगने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोडरमा (झारखंड), 28 दिसंबर झारखंड के कोडरमा जिले में अश्लील वीडियो दिखाकर कथित तौर पर ठगने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुप्त सूचना मिलने के बाद कोडरमा के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों को पकड़ने के लिए उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान जिले के बेकोबार निवासी सचिन कुमार (20) और दीपक कुमार (21) के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करने पर पुलिस को अश्लील और फर्जी तस्वीरें व वीडियो मिलीं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इन सामग्रियों का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए किया और फिर उनसे पैसे वसूले।

पुलिस ने उनके पास से 11 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, नौ सिम कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, दो चेक बुक, दो आधार कार्ड और 55,000 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी