देश की खबरें | झारखंड : दो समूहों के बीच झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गोड्डा जिले के दो समूहों के बीच झड़प के दौरान पथराव में एक उपनिरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गोड्डा (झारखंड), 16 नवंबर झारखंड के गोड्डा जिले के दो समूहों के बीच झड़प के दौरान पथराव में एक उपनिरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र के पथरा चौक पर बुधवार रात को मूर्ति विसर्जन के दौरान यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि एक ही समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो समूहों ने एक-दूसरे पर ईंटें फेंकीं । उन्होंने बताया कि पुलिस के एक दल ने मौके पर पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया ।

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक नत्थू सिंह मीणा ने बताया कि दोनों समूहों ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने के साथ-साथ पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया।

उन्होंने बताया कि शहर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक को मामूली चोटें आईं हैं जबकि उपनिरीक्षक उमेश मोदी के सिर में चोट आई है।

अधिकारी ने बताया कि उपनिरीक्षक का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

मीणा ने बताया कि भूमि के एक टुकड़े को लेकर दो गांवों के निवासियों के बीच विवाद के मद्देनजर यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट