देश की खबरें | झारखंड: दोहरे हत्याकांड में सेना के जवान समेत दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रांची में दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में सेना का एक जवान भी शामिल है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रांची, छह फरवरी झारखंड के रांची में दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में सेना का एक जवान भी शामिल है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार को नगरी थानाक्षेत्र के कटरापा गांव में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप के रूप में हुई है।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, “चार संदिग्धों में शामिल सेना के एक जवान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जवान मनोहर टोपनो ने बुधराम के साथ भूमि विवाद के बाद सेना की एक इकाई से चुराई गई एके-47 से दो लोगों को गोली मार दी थी।”

उन्होंने बताया कि मनोहर 47 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान है, जो जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात है।

अधिकारी ने बताया, “मनोहर ने यूनिट से एके-47 चुराई और अपने दोस्त सुनील कच्छप की मदद से उसे रांची भेजा। कच्छप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।”

सुनील ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मनोहर ने 2015-16 में बुधराम के भाई भानीचरा मुंडा से चार लाख रुपये देकर जमीन खरीदी थी।

हालांकि, भानीचरा की एक दुर्घटना में मौत हो गई।

बाद में बुधराम ने मनोहर को जमीन देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बदला लेने की साजिश रची गई।

पुलिस ने बताया कि मनोहर और सुनील ने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड