देश की खबरें | झारखंड : दो भालुओं को आजाद कराया गया, तरबूज खिलाकर हुआ रांची चिड़ियाघर में स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में वन विभाग ने दो भालुओं को मदारियों से आजाद कराकर रविवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान पहुंचाया, जहां उनका तरबूज और शहद से स्वागत किया गया।

रांची, एक मई झारखंड में वन विभाग ने दो भालुओं को मदारियों से आजाद कराकर रविवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान पहुंचाया, जहां उनका तरबूज और शहद से स्वागत किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों वयस्क काले भालुओं को बोकारो के नावाडीह के पारसबनी गांव में जंजीर के सहारे पेड़ से बांधकर रखा गया था।

रांची के बिरसा जैविक उद्यान के चिकित्सक डॉक्टर ओम प्रकाश साहू ने बताया कि दोनों भालुओं को सांसद और पर्यावरणविद मेनका गांधी की पहल पर बोकारो से पिजड़े में बंद कर रांची स्थित बिरसा जैविक उद्यान लाया गया और यहां दोनों को अलग-अलग पिजड़ों में पृथकवास में रखा गया है।

चिकित्सक ने बताया कि सोमवार सुबह स्वास्थ्य जांच के बाद पता चलेगा कि इनकी आयु कितनी है। उन्होंने कहा कि दोनों सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि मेनका गांधी की संस्था पीपुल फॉर एनिमल की टीम को दो भालुओं के मदारियों के कब्जे में होने की जानकारी मिली थी जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी थी।

गौरतलब है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के अनुच्छे 1 के तहत काले भालू को विलुप्तप्राय जानवरों की श्रेणी में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू