देश की खबरें | झारखंड : आबकारी कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रांची, 31 अगस्त झारखंड में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि अभियान के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत हुई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के ‘कुप्रबंधन’ के कारण ये मौतें हुई हैं।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक परीक्षा रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के सात केंद्रों पर आयोजित किया गया था।

इसमें कहा गया है, ‘‘दुर्भाग्यवश, शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मौत के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है।’’

पुलिस के मुताबिक, सभी केन्द्रों पर चिकित्सा दल, दवाइयां, एम्बुलेंस और पेयजल सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 10 अभ्यर्थियों की मौत होने का दावा करते हुए मामले की न्यायिक जांच तथा मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\