देश की खबरें | झारखंड : पनकी कस्बे में झड़प में छह घायल, निषेधाज्ञा लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे में बुधवार को विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मेदिनीनगर, 15 फरवरी झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे में बुधवार को विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह झड़प पनकी बाजार में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।

उन्होंने बताया कि झड़प के बाद पनकी कस्बे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनकी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद हैं।

पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राज कुमार लाकड़ा ने बताया कि झड़प एक विवाद के बाद हुई। उस विवाद में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया।

आईजीपी ने बताया कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपायुक्त ए डोडे, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट