देश की खबरें | झारखंड : सड़क निर्माण कर्मी ने किशोरी से दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को एक वाहन चालक द्वारा 15 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेदिनीनगर (झारखंड), तीन मई झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को एक वाहन चालक द्वारा 15 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक अर्थमूवर वाहन का चालक है, जिसकी घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने बुरी तरह पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह घटना जिले के बिश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण श्रमिकों के लिए स्थापित एक अस्थायी शिविर के पास हुई।

थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे ने बताया, ‘‘घटना उस समय हुई जब लड़की मजदूरों के शिविर के पास से गुजर रही थी। उस समय आरोपी ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की द्वारा गांव वालों को अपनी आपबीती बताने के बाद उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बचाने के बाद उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया तथा पीड़िता को भी चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

चौबे ने बताया कि मुखीखाप से नावाबाजार तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी बिहार के वैशाली जिले का निवासी है और वह निर्माण स्थल पर अर्थमूवर चालक के रूप में कार्यरत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड