देश की खबरें | झारखंड: 15 लाख रुपए की इनामी राशि वाले माओवादी ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रांची जिले में 15 लाख रुपये की इनामी राशि वाले एक नक्सली ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रांची, 10 फरवरी झारखंड के रांची जिले में 15 लाख रुपये की इनामी राशि वाले एक नक्सली ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महानिरीक्षक अमोल वी होमकर ने बताया कि भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)(माओवादी) का ‘क्षेत्रीय कमांडर’ मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो राज्य के विभिन्न जिलों में 104 मामलों में वांछित था।

होमकर ने कहा, ‘‘वह झारखंड के लुगु, झुमरा और पारसनाथ क्षेत्रों में भाकपा(माओवादी) का एक स्तंभ था।’’

आईजी ने बताया कि झारखंड पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य एजेंसियां राज्य में भाकपा (माओवादी) और अन्य संगठनों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

होमकर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 1,300 से अधिक माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, लगभग 50 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है और करीब 31 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए।

उन्होंने कहा, ‘‘माओवादियों का आधार क्षेत्र सिकुड़ गया है और वे अब राज्य के कुछ इलाकों तक ही सीमित हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी