देश की खबरें | झारखंड: गुमला में पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गुमला जिले से पांच लाख के इनामी माओवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुमला (झारखंड), 23 जून झारखंड के गुमला जिले से पांच लाख के इनामी माओवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि माओवादी की पहचान फिरोज अंसारी के रूप में हुई है जो झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का उप क्षेत्रीय कमांडर था। जेजेएमपी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से अलग हुआ समूह है।

गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिस बिन ज़मान ने बताया कि उसके कब्जे से एक राइफल, लगभग 350 कारतूस, तीन स्मार्टफोन और एक बैग बरामद किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘हमें खुफिया जानकारी मिली कि जेजेएमपी के प्रमुख रवींद्र यादव बिहसुनपुर थाने की सीमा के तहत घाघरा गांव के जंगलों में अपने दस्ते के साथ आगे बढ़ रहा था। इसके आधार पर एक टीम का गठन किया गया और क्षेत्र में भेज दिया गया।’’

सुरक्षा बलों को देखकर जेजेएमपी के सदस्यों ने भागने का प्रयास किया। एसपी ने बताया, ‘‘भागने की कोशिश करते समय एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने खुद को जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर फिरोज अंसारी बताया।’’

पुलिस ने बताया कि अंसारी लातेहार, लोहरदगा और गुमला समेत विभिन्न जिलों में दर्ज 11 आपराधिक मामलों में वांछित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\