देश की खबरें | झारखंड : विकलांग महिला से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक विकलांग महिला से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में एक आदिवासी व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जमशेदपुर, 17 मई झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक विकलांग महिला से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में एक आदिवासी व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुरबंदा थाने की प्रभारी प्रेरणा शर्मा ने बताया कि महिला कंडीडुमरी जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। उसी दौरान आरोपी ने उसे वहां पकड़कर उसका मुंह बंद करने के बाद 13 मई को उससे बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

घटना के तीन दिन बाद (16 मई) प्राथमिकी दर्ज करने का कारण पूछे जाने पर शर्मा ने बताया कि पीड़िता डर गई थीं, क्योंकि आरोपी ने उन्हें घटना के बारे में मुंह खोलने की हिम्मत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

पीड़िता ने भय से अपने परिजनों को घटना की जानकारी भी नहीं दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की शादी हो चुकी थी लेकिन उसकी पत्नी तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

प्रेरणा ने बताया कि महिला द्वारा सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करवाने के साथ ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया जब वह मंगलवार तड़के भागने की योजना बना रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी