देश की खबरें | झारखंड: ‘ढाका’ लिखे छल्ले के साथ मिला घायल गिद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बांध में एक लुप्तप्राय प्रजाति का घायल गिद्ध मिला, जिसके एक पैर में बंधे छल्ले पर ‘ढाका’ लिखा हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हजारीबाग (झारखंड), 13 अगस्त झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बांध में एक लुप्तप्राय प्रजाति का घायल गिद्ध मिला, जिसके एक पैर में बंधे छल्ले पर ‘ढाका’ लिखा हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विष्णुगढ़ उप-संभागीय पुलिस अधिकारी बी.एन. प्रसाद ने बताया कि जो गिद्ध मिला है वह लुप्तप्राय प्रजातियों की अनुसूची एक में आता है जिसकी गर्दन के पिछले हिस्से पर सफेद पंख होते हैं।

उन्होंने बताया कि मछुआरों के एक समूह ने सोमवार को कोनार बांध के पानी में घायल गिद्ध को देखा और वन एवं पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

गिद्ध के पैर बंधे छल्ले पर ‘जीपीओबॉक्स-2624, ढाका, बी67’ लिखा हुआ था और एक ट्रैकिंग डिवाइस भी मिला। इसके साथ एक नोट भी था जिसमें लिखा था, ‘‘अगर यह मिल जाए, तो कृपया जॉनडाटमालोटएटदीरेटआरएसपीबीडाटओआरजीडाटयूके..... पर संपर्क करें।’’

वन अधिकारी गिद्ध को उपचार के लिए अपने साथ ले गए और कुछ समय तक उसे अपनी निगरानी में रखेंगे।

पुलिस को संदेह है कि ब्रिटेन के संगठन ‘रॉयल सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन ऑफ बर्ड्स’ के ढाका स्थित पक्षी शोधकर्ता जॉन मालोट ने पक्षी की गतिविधि की निगरानी करने के लिए उस पर डिवाइस और एक सोलर रेडियो कॉलर लगाकर उसे छोड़ा होगा जो कि ढाका से झारखंड तक पहुंचा।

अधिकारी ने कहा कि इसका बांग्लादेश में फैली हिंसा के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है, लेकिन जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी