देश की खबरें | झारखंड उच्च न्यायालय ने देवघर कोषागार घोटाले में लालू प्रसाद के खिलाफ सीबीआई की अपील मंजूर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय ने देवघर कोषागार से संबंधित घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद को दी गई सजा की अवधि बढ़ाने की सीबीआई की अपील बुधवार को स्वीकार कर ली।

रांची, नौ जुलाई झारखंड उच्च न्यायालय ने देवघर कोषागार से संबंधित घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद को दी गई सजा की अवधि बढ़ाने की सीबीआई की अपील बुधवार को स्वीकार कर ली।

प्रसाद को देवघर कोषागार से संबंधित घोटाले में दोषी ठहराया गया था। इस घोटाले में 89 लाख रुपये का कथित गबन हुआ था।

विशेष सीबीआई अदालत ने इस मामले में यादव को दोषी ठहराते हुए साढ़े तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।

सीबीआई ने इस आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि यादव उस समय पशुपालन विभाग के प्रभारी थे।

सीबीआई ने कहा कि जांच से पता चला कि लालू को देवघर कोषागार में हुई गड़बड़ी की जानकारी थी। फिर भी निचली अदालत ने इस अपराध के लिए केवल साढ़े तीन साल की कैद की सजा सुनाई, जबकि अधिकतम सजा सात साल की कैद है।

जब कथित अनियमितताएं हुईं तब झारखंड बिहार का हिस्सा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\