देश की खबरें | झारखंड: आपराधिक गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में एक आपराधिक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मेदिनीनगर (झारखंड), दो जून झारखंड के पलामू जिले में एक आपराधिक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने बताया कि 28 मई को चैनपुर थाना क्षेत्र में गिरोह के नौ सदस्यों द्वारा कथित रूप से दो डंपरों में आग लगाए जाने की घटना के बाद इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।

उन्होंने बताया कि गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास ओरांव (25), मोहम्मद अली (20) और जमशेद आलम (20), सुकेंद्र ओरांव (27) और पंचम कुमार ठाकुर के रूप में की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके (गिरफ्तार आरोपियों के) पास से दो पिस्तौल, चार कारतूस, दस मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

उन्होंने बताया कि आठ महीने पहले ही गठित यह गिरोह ठेकेदारों, दुकानदारों, खदान मालिकों से जबरन वसूली करता था।

उन्होंने बताया कि लोगों में आतंक पैदा करने के लिए उन्होंने डंपरों में आग लगा दी थी।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें