देश की खबरें | झारखंड : कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को जमशेदपुर में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया।
जमशेदपुर, 20 दिसंबर झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को जमशेदपुर में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने बताया कि मृतक आलोक कुमार भगत उर्फ मुन्ना के भाई मनोज कुमार भगत द्वारा कदमा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक निरंजन कुमार तिवारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
एसएसपी ने कहा कि जांच के दौरान एसआईटी की ओर से जुटाए गए वैज्ञानिक और तकनीकी सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा (23) सहित पांच लोगों को शुक्रवार को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आकाश के साथ गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान विशाल कुमार उर्फ भीम बाबा, पंकज साव, शक्ति विगर और विकास सिंह के रूप में की गई है।
भगत (28) घर लौट रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चलायी थीं।
एसएसपी के मुताबिक, आरोपियों के पास से तीन आग्नेयास्त्र, एक कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए गए है।
उन्होंने बताया कि सभी आरोपी, पीड़ित के ही इलाके के रहने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)