देश की खबरें | नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई जदयू की बैठक में झारखंड चुनाव पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शनिवार को कहा कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।

पटना, 27 जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शनिवार को कहा कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें झारखंड के प्रभारी व जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और झारखंड जदयू की इकाई के प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो सहित अन्य लोग शामिल हुए।

बैठक के बाद महतो ने संवाददाताओं से कहा, "हम भाजपा के साथ गठबंधन कर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उत्सुक हैं।"

उन्होंने कहा, "पार्टी के सर्वोच्च नेता के साथ जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें कुर्मियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करना भी था। झारखंड में कुर्मी नेता कुछ समय से यह मांग उठा रहे हैं और आज पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने भी इसका समर्थन किया। अब हम इस मुद्दे को संसद और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाकर आगे बढ़ेंगे।"

झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह राज्य ढाई दशक पहले बिहार से अलग होकर बना था।

राज्य में वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन की सरकार है। इस गठबंधन ने 2019 के चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से बाहर कर दिया था।

जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "पार्टी राजग के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\