देश की खबरें | झारखंड : पूर्वी सिंहभूम में युवक, उसकी मित्र के शव पेड़ से लटके मिले

जमशेदपुर, 31 मई झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 23 वर्षीय एक युवक और उसकी किशोरी मित्र के शव पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र की बोंटा पंचायत में हुई।

उप निरीक्षक दिलीप साई मांझी ने इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दोनों शव महुआ के पेड़ पर साड़ी से लटके थे।

पुलिस का दावा है कि 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों को शक था कि उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं।

मांझी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)