देश की खबरें | झारखंड: चंपई सोरेन ने 2.87 लाख नौकरियां और पांच लाख लोगों को स्वरोजगार देने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने युवाओं को लिखे एक खुले पत्र में वादा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता में आई तो 2.87 लाख नौकरियां दी जाएंगी और इसके अलावा पांच लाख लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

रांची, 17 अक्टूबर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने युवाओं को लिखे एक खुले पत्र में वादा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता में आई तो 2.87 लाख नौकरियां दी जाएंगी और इसके अलावा पांच लाख लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

सोरेन ने इस बात को रेखांकित किया कि भविष्य युवा शक्ति के कंधों पर टिका है और वे निश्चित ही वे मात्र 24 साल पुराने झारखंड राज्य से सपने, उम्मीदें और आकांक्षाएं रख रहे होंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेताओं से मिले ‘अपमान’ और ‘बेइज्जती’ का हवाला देकर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सोरेन ने कहा, ‘‘भाजपा के सत्ता में आते ही 2.87 लाख नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही पांच लाख युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जिन लोगों को पूर्व में रोजगार के अवसर नहीं मिल सके वे लोग भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।’’

उन्होंने बुधवार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आप में से कई लोग पहली बार मतदान करेंगे। उन युवा मित्रों से विशेष अनुरोध है कि झारखंड में भाजपा को वोट देकर आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप में से कई लोग अपने परिवार, समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन व्यवस्थाओं के कारण विवश हैं। हमने आपकी समस्याओं और मुद्दों को करीब से देखा और समझा है।’’

सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके पांच महीने के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

सोरेन ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह एक कैलेंडर तैयार करेगी और सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शिता के साथ पूरा करेगी।

चंपई सोरेन ने दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनके पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन ने धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये जाने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

हेमंत सोरेन को 28 जून को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया था। तीन जुलाई को उन्हें झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया था।

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड