देश की खबरें | झारखंड : भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राज्य में विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को सभी 264 प्रखंडों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रांची, 24 जून झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राज्य में विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को सभी 264 प्रखंडों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड में, जबकि भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने गिरिडीह जिले के राजधनवार ब्लॉक में इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

भाजपा ने राज्य में 'बिगड़ती कानून व्यवस्था', 'भ्रष्टाचार' और 'बढ़ती बेरोजगारी' का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया।

मरांडी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, चरमराती कानून व्यवस्था, बिजली-पानी की बदहाल स्थिति, बालू, पत्थर और कोयले की लूट तथा बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ पूरे राज्य में प्रखंड-स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलालों, बिचौलियों और भ्रष्ट व्यवस्था को संरक्षण देने वाली सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार संघर्ष करती रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ एक शुरुआत मात्र है। अगर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी तो पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू