ताजा खबरें | झारखंड : भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सीता सोरेन ने शनिवार को मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया और निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की मांग की।

दुमका (झारखंड), एक जून झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सीता सोरेन ने शनिवार को मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया और निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की मांग की।

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने दावा किया कि मतदान प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है।

सीता ने कहा, ‘‘मैंने दुमका शहरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और वहां मतदान प्रक्रिया में अनियमितताएं पाईं। मैंने इस संबंध में उपायुक्त को सूचित कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि वहां बिना अनुभव वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को तैनात किया गया है जिसके कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह देरी जानबूझकर की जा रही है। मैं निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर यहां मतदान रद्द करने और पुनर्मतदान कराने के लिए कहूंगी।’’

सीता ने बूथ संख्या 44 और 45 पर मतदान प्रक्रिया में देरी के बारे में मतदाताओं से शिकायतें मिलने के बाद यह मुद्दा उठाया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने उनके आरोपों का खंडन किया और कहा कि तीन लोकसभा क्षेत्रों - दुमका, राजमहल और गोड्डा में मतदान सुचारू रूप से जारी है।

कुमार ने 'पीटीआई-' को बताया कि यदि सुबह 11 बजे तक हुए मतदान को शामिल किया जाए तो दुमका में 29.24 प्रतिशत, गोड्डा में 29.39 प्रतिशत और राजमहल में 30.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड