देश की खबरें | झारखंड: बेबी देवी ने मंत्री के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।

रांची, तीन जुलाई झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में एक कार्यक्रम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री सोरेन और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने शिरकत की।

जगरनाथ महतो के निधन के बाद हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्रीपद खाली हुआ था। वह स्कूली शिक्षा और साहित्य एवं आबकारी मंत्री थे।

गिरिडीह जिले की डुमरी सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार बार विधायक रहे महतो का कोविड-19 के चलते लंबी बीमारी के बाद छह अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

देवी विधानसभा के लिए चुने जाने से पहले संप्रग सरकार में मंत्री बनने वाली झामुमो की दूसरी नेता हैं।

इससे पहले, छह फरवरी 2021 को हफीज-उल-अंसारी ने मंत्री के रूप में शपथ ली थी। बाद में वह दो मई 2021 को मधुपुर से उपचुनाव जीते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट