देश की खबरें | झारखंड : भाकपा(माओवादी) का प्रचार-प्रसार करने के लिए उगाही करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में भाकपा (माओवादी) की विचारधारा के प्रचार-प्रसार करने के वास्ते धन जुटाने में शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

रांची, चार जनवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में भाकपा (माओवादी) की विचारधारा के प्रचार-प्रसार करने के वास्ते धन जुटाने में शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्य आरोपी बच्चा सिंह उर्फ बच्चा बाबू सिंह झारखंड के बोकारो जिले के गोविंदपुर का निवासी है और उसे शुक्रवार को पकड़ा गया।

एनआईए की ओर से जारी बयान के मुताबिक अभिकरण ने (जांच में) पाया कि बच्चा सिंह मजदूर संगठन समिति (एमएसएस) का सचिव था, जिस पर फिलहाल झारखंड राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। एनआईए ने यह मामला अगस्त 2023 में आनंदपुर पुलिस से अपने हाथ में लिया था।

बयान के मुताबिक आरोपी का प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन भाकपा (माओवादी) और उसके शीर्ष नेताओं के साथ गहरा संबंध है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ वह झारखंड एवं अन्य स्थानों पर संगठन की विचारधारा के प्रचार-प्रसार तथा उसकी गतिविधियों को मजबूत करने के वास्ते धन जुटाने में शामिल था।’’

बयान के अनुसार मूल रूप से यह मामला जुलाई, 2022 में स्थानीय पुलिस ने झारखंड के चाईबासा जिले में भाकपा (माओवादी) के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया था। ये तीनों माओवादी- लाजिम अंसारी और सौरभ द्वारा लिखे गये पत्रों को भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो के सदस्य मिसिर बेसरा को पहुंचाने के लिए उससे मिलने जा रहे थे, तब उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट