देश की खबरें | झारखंड : पलामू जिले में एक बेटे ने भूमि विवाद में पिता की ‘हत्या’ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने जमीन विवाद में अपने 70-वर्षीय पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मेदिनीनगर (झारखंड), पांच जून झारखंड के पलामू जिले में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने जमीन विवाद में अपने 70-वर्षीय पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव राज्य की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर छतरपुर-उदयगढ़ मार्ग के किनारे निर्माणाधीन एक मकान से सोमवार सुबह मिला। उसने बताया कि उक्त मकान का निर्माण मृतक अपने बड़े बेटे के लिए करा रहा था।

छतरपुर पुलिस थाने के प्रभारी शेखर कुमार ने बताया, ‘‘प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नारायण यादव नामक व्यक्ति की हत्या उसके बेटे बिंदेश्वर यादव ने रविवार रात को भूमि विवाद की वजह से कर दी। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है।’’

उन्होंने बताया कि नारायण यादव के तीन बेटे हैं, जिनमें बिंदेश्वर सबसे छोटा है।

कुमार ने बताया, ‘‘एक भूमि के टुकड़े और चार लेन की सड़क परियोजना की जद में आई जमीन के एवज में मिली मुआवजे की राशि को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद था। तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झड़प हुई थी।’’

पुलिस ने मृतक के दो बड़े बेटों उदेश्वर यादव और राजेश्वर यादव की शिकायत पर बिंदेश्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप