देश की खबरें | झारखंड : जमशेदपुर में धार्मिक झंडे के ‘अपमान’ को लेकर 50 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर हुई हिंसा के संबंध 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जमशेदपुर (झारखंड), 10 अप्रैल झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर हुई हिंसा के संबंध 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगा दी गई है जहां रविवार शाम को दो समूहों के बीच पथराव और आगजनी की घटना हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने बताया, ‘‘राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अभय सिंह समेत 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुबह इलाके में फ्लैग मार्च भी किया था।

एसएसपी ने बताया कि शास्त्रीनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्थानीय लोगों ने इंटरनेट सेवा बाधित होने की शिकायत की है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रविवार शाम को हिंसा में शामिल लोगों के समूहों ने दो दुकानें और एक ऑटो रिक्शा में आग लगा दी तथा पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस ने बताया कि इलाके में शनिवार रात से ही तनाव व्याप्त था जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे पर मांस का एक टुकड़ा लगा हुआ देखा था।

रविवार शाम को स्थिति तब हिंसक हो गई जब एक दुकान में आग लगा दी गई। उसके बाद दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उनकी साजिश को विफल करने के लिए लोगों से सहयोग मांगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट