विदेश की खबरें | ब्रिटेन के सैन्य एयर शो में भाग लेंगे जेएफ-17 विमान: पाकिस्तान वायुसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के जेएफ-17 थंडर ब्लॉक-3 लड़ाकू विमान ब्रिटेन के एक सैन्य एयरशो में भाग लेंगे। वायु सेना ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 17 जुलाई पाकिस्तान के जेएफ-17 थंडर ब्लॉक-3 लड़ाकू विमान ब्रिटेन के एक सैन्य एयरशो में भाग लेंगे। वायु सेना ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है, “दुनिया के सबसे बड़े सैन्य एयरशो में से एक आरआईएटी (रॉयल इंटरनेशनल एयर टैटू) में पाकिस्तान वायु सेना की भागीदारी इसकी पेशेवर उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती है।”

बयान के अनुसार विमान पहले ही रॉयल एयर फोर्स बेस फेयरफोर्ड पर उतर चुके हैं।

बयान में कहा गया है, “जेएफ-17 ब्लॉक-3 ईएएसए रडार और लंबी दूरी की बीवीआर से लैस बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है जो विभिन्न प्रकार के लड़ाकू अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है। ”

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हालिया संघर्ष में जेएफ-17 के इस्तेमाल का दावा किया था।

बयान में कहा गया है कि 18 से 20 जुलाई तक आयोजित होने वाला आरआईएटी 2025 पचास वर्षों से अधिक समय से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया कि पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स (पीएसी) और चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (सीएसी) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जेएफ-17 बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जिसने पहली बार 2003 में उड़ान भरी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट