खेल की खबरें | जेरेमी एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में आठवें स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 67 किग्रा स्पर्धा में तीन असफल प्रयास करने के कारण आठवें स्थान के साथ संतोष करना पड़ा।

ताशकंद, 19 अप्रैल भारत के युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 67 किग्रा स्पर्धा में तीन असफल प्रयास करने के कारण आठवें स्थान के साथ संतोष करना पड़ा।

युवा वर्ग का विश्व और एशियाई रिकार्ड अपने नाम करने वाले 18 साल के इस भरोत्तोलक ने इस ओलंपिक क्वालीफायर स्पर्धा के स्नैच में 139 किग्रा जबकि क्लीन एवं जर्क में 163 किग्रा भार के साथ कुल 302 किग्रा का वजन उठाया।

लगभग 16 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग रहे जेरेमी ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में आसानी से 135 किग्रा का भार उठाया जबकि दूसरे प्रयास में 139 किग्रा का भार उठाने से चूक गये। उन्होंने हालांकि तीसरे प्रयास में इस भार को उठा लिया। अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से एक किलो कम भार उठाने के बाद वह इस वर्ग में छठे स्थान पर रहे।

उन्होंने क्लीन एवं जर्क के पहले प्रयास में ही 163 किग्रा का भार उठा लिया । उन्होंने इसके बाद अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से एक किग्रा ज्यादा 168 किग्रा भार उठाने का प्रयास किया लेकिन इसमें विफल हो गये। वह तीसरे प्रयास में भी इस भार को उठाने में नाकाम रहे।

उन्होंने फरवरी में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 167 किग्रा का भार सफलतापूर्वक उठाया था।

राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने कहा, वह दूसरे प्रयास में वजन को ठीक से नहीं उठा सके और उनका घुटना थोड़ा चोटिल हो गया। टीम के फिजियो ने उसे देखा लेकिन यह गंभीर नहीं है।’’

जेरेमी 67 किग्रा भार वर्ग में विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर है। वह अपने रेटिंग अंक बढ़ाने और ओलंपिक स्थान पक्का करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मुताबिक उन्हें ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए कोई परेशानी नहीं होनी चहिये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें