देश की खबरें | बारातियों से भरी जीप और ट्रक की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में बाबूगंज सगरा आश्रम के पास बारातियों से भरी एक जीप और एक ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 18 अप्रैल अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में बाबूगंज सगरा आश्रम के पास बारातियों से भरी एक जीप और एक ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र से लौट रहे बारातियों की तेज रफ्तार जीप रविवार आधी रात करीब सवा 12 बजे गौरीगंज क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। जख्मी लोगों को जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से चारों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सिंह ने बताया कि मरने वाले सभी लोगों की पहचान हो गई है। इनमें कल्लू (40), उसका आठ वर्षीय पुत्र सौरभ, कृष्ण कुमार सिंह (30), शिव मिलन, रवि तिवारी और त्रिवेणी प्रसाद शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस बीच राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा इस दुर्घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव राहत एवं मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट