देश की खबरें | जदयू ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल नहीं होगी, यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला : नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ को पूरी तरह से कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ‘‘पदयात्रा’’ में शामिल नहीं होगी।

पटना, तीन जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ को पूरी तरह से कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ‘‘पदयात्रा’’ में शामिल नहीं होगी।

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जदयू के कुछ नेताओं द्वारा यह कहे जाने कि उत्तर प्रदेश में वे कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे, नीतीश ने कहा, ‘‘यह उनकी पार्टी का कार्यक्रम है। हर पार्टी को यात्रा करने का अधिकार है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘एकजुट विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा सकता है। जब अपनी पार्टी का कार्यक्रम कर लेंगे तब हम उनलोगों के साथ बैठकर कैसे तालमेल होगा, यह सब तय करेंगे।’’

हालांकि, नीतीश ने हाल ही में यह स्पष्ट किया था कि उन्हें राज्य में अपने सहयोगी कांग्रेस जो राहुल गांधी को ‘‘विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के चेहरे’’ के रूप में पेश कर रही है, के साथ ‘‘कोई समस्या नहीं’’ है। उन्होंने कहा था कि ‘‘मुझे कोई समस्या नहीं है।’’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाल के बयान के बारे में पूछे जाने कि राहुल 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, नीतीश ने उक्त बातें कही थीं।

नीतीश ने यह भी कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं। मैंने इसे फिर से कहता हूं कि मैं स्वयं दावेदार नहीं हूं। बेशक मेरा दृढ़ विश्वास है कि अधिक से अधिक दलों (भाजपा के विरोध में) को एक साथ आना चाहिए और इस तरह का गठित मोर्चा भारी बहुमत हासिल करेगा और लोगों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील सरकार बनाएगा।’’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आगमन से संबंधित पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री कहा कि हर पार्टी को घूमने का अधिकार है। वे अपनी पार्टी की ओर से यहां आए हैं, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट