देश की खबरें | बिहार की रूपौली सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में जद(यू) उम्मीदवार को बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्णिया जिले में रूपौली विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में पांचवें दौर की मतगणना के बाद जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के कलाधर प्रसाद मंडल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह से 1,757 मतों से आगे हैं।

पूर्णिया, 13 जुलाई बिहार के पूर्णिया जिले में रूपौली विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में पांचवें दौर की मतगणना के बाद जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के कलाधर प्रसाद मंडल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह से 1,757 मतों से आगे हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साझा की गई नवीनतम जानकारी के अनुसार, पांचवें दौर की मतगणना में जद(यू) के उम्मीदवार को 27202 मत मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह को 25445 मत मिले।

पांचवें दौर की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बीमा भारती 14999 मत प्राप्त करके तीसरे स्थान पर हैं।

बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

रूपौली से तीन बार विधायक रहीं बीमा भारती कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू छोड़कर राजद में शामिल हो गई थीं। भारती ने (राजद) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से हार गई थीं। रूपौली उपचुनाव में भारती राजद की उम्मीदवार हैं।

उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। जद(यू) ने कलाधर प्रसाद मंडल को चुनाव मैदान में उतारा, जिन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय के तौर पर लड़ा था।

सं अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी