देश की खबरें | जद(एस) नेता कुमारस्वामी ‘हताश’ हैं क्योंकि उनका मोहभंग हो गया है : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस सरकार के गिरने की भविष्यवाणी करने वाले जनता दल(सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को उन्हें ‘‘हताश’’करार दिया।

बेंगलुरु, एक अक्टूबर कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस सरकार के गिरने की भविष्यवाणी करने वाले जनता दल(सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को उन्हें ‘‘हताश’’करार दिया।

उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के भ्रम में थे, लेकिन अब उनका ‘‘मोहभंग’’ हो गया है, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। सिद्धरमैया ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद कुमारस्वामी अपनी पार्टी के समर्थन से गठबंधन सरकार के सत्ता में आने की उम्मीद कर रहे थे।

सिद्धरमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कुमारस्वामी हताश हैं, क्योंकि उन्हें यह भ्रम था कि गठबंधन सरकार (2023 विधानसभा चुनाव के बाद) सत्ता में आएगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अब उनका मोहभंग हो गया है।’’

यहां पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए वह (कुमारस्वामी) हताश हो गए हैं और इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्हें इसी भ्रम में रहने दीजिए।’’

हाल में, कुमारस्वामी ने एक समाचार चैनल से कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी और उसका भी वही हश्र होगा-जैसे उनके नेतृत्व वाली गठबंधन (कांग्रेस-जद(एस)) सरकार 14 महीने में (जुलाई 2019 में) ‘‘गिरा दी गई’’ थी।

जद(एस) नेता ने पहले भी सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के टिकने बारे में संदेह जताया था और इसके शीघ्र गिरने का अनुमान जताया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रदेश जद(एस) अध्यक्ष सी एम इब्राहिम का कांग्रेस में वापस आने का स्वागत करेंगे, सिद्धरमैया ने कोई सीधा जवाब न देते हुए कहा, ‘‘इब्राहिम से ही इस बारे में पूछिए।’’

इब्राहिम ने भाजपा के साथ जद(एस) के गठबंधन पर अपना असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि उनसे सलाह नहीं ली गई और वह आने वाले दिनों में अपने भविष्य के कदम पर फैसला करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम पिछले साल कांग्रेस और विधान पार्षद पद छोड़ने के बाद जद(एस) में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू