देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़ में जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के विशेष बलों का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 24 अप्रैल जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के विशेष बलों का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान डुडु-बसंतगढ़ इलाके में गोलीबारी हुई।

व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर आज उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

सेना ने कहा, ‘‘शुरुआती गोलीबारी में हमारा एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।’’

शहीद जवान की पहचान विशेष बलों के 6 पैरा के हवलदार झंटू अली शेख के रूप में की गई है।

सेना ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘व्हाइट नाइट कोर के जीओसी और सभी अधिकारी 6 पैरा एसएफ के बहादुर हवलदार झंटू अली शेख को सलाम करते हैं, जिन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।’’

सेना ने कहा कि उनके अदम्य साहस और उनकी टीम की वीरता को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। सेना ने कहा, ‘‘हम दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि अंतिम सूचना आने तक मुठभेड़ जारी थी। इलाके से पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को भी पकड़ा गया है। यह पिछले 24 घंटे से अधिक समय में जम्मू में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच तीसरी मुठभेड़ है।

बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में तंगमार्ग इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सेना ने बुधवार को बारामूला के उरी नाले में घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी और दो आतंकवादियों को मार गिराया।

इससे पहले मंगलवार को पहलगाम में एक आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

उधमपुर जिले की बसंतगढ़ पट्टी में पिछले एक साल में कई आतंकी घटनाएं सामने आई हैं।

गत 9 अप्रैल को उधमपुर जिले के रामनगर के जोफर-मार्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। हालांकि, आतंकवादी भागने में सफल रहे।

पिछले साल 11 सितंबर को बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए थे।

पिछले साल 29 अप्रैल को बसंतगढ़ के पनारा गांव में अज्ञात बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में ग्राम रक्षा गार्ड का एक सदस्य मारा गया था।

कठुआ सीमावर्ती जिले और डोडा-किश्तवाड़ पट्टी के बीच स्थित इस रणनीतिक क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिशों के दौरान कई मुठभेड़ हुई हैं और अभियान चलाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\