देश की खबरें | जौनपुर: दोहरा हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत सभी आरोपी बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जौनपुर की एक स्थानीय अदालत ने दो लोगों की हत्या से जुड़े 15 साल पुराने एक मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

जौनपुर (उप्र), तीन जुलाई जौनपुर की एक स्थानीय अदालत ने दो लोगों की हत्या से जुड़े 15 साल पुराने एक मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

शासकीय अधिवक्ता लालबहादुर पाल ने बताया कि जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पर ठेकेदारी के विवाद को लेकर एक अप्रैल 2010 की सुबह संजय निषाद व नंदलाल निषाद नामक व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में तत्कालीन सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह तथा पुनीत सिंह सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था।

हालांकि, पुलिस ने सभी को क्लीन चिट दे दी थी। बाद में सीबीसीआईडी ने जांच के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।

पाल ने बताया कि विशेष सांसद-विधायक अदालत के न्यायाधीश सादिक सिद्दीकी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत मामले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

अदालत का फैसला आने के बाद धनंजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में उन्हें राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाया गया था। मगर उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा था। इस मामले में दोषमुक्त होने पर उन्होंने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूर्व सांसद ने कहा कि घटना के समय वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद थे। इस घटना की दो बार सीबीसीआईडी जांच हुई थी। जांच में और अन्य प्रक्रिया में उन्हें निर्दोष पाया गया था। आज आये फैसले के जरिये न्यायालय ने उनकी दोषमुक्ति पर मुहर लगा दी है।

इस मामले की सुनवाई पहले अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में हुई और बाद में इसे विशेष सांसद-विधायक अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया।

वर्ष 2024 में धनंजय सिंह को जबरन वसूली और अपहरण के एक मामले में कुछ समय के लिए जेल भेजा गया था, लेकिन उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई थी।

वर्ष 2002 में धनंजय सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जौनपुर जिले के रारी (अब मल्हनी) निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। वर्ष 2007 में वे जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर उसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से विधायक चुने गए।

बाद में वह पाला बदलकर बसपा में शामिल हो गए और 2009 से 2014 तक सांसद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी