देश की खबरें | जम्मू से 6,660 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 6,600 से अधिक श्रद्धालु रविवार सुबह जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 16 जुलाई बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 6,600 से अधिक श्रद्धालु रविवार सुबह जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक जुलाई को शुरू हुई इस 62 दिवसीय तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 2.10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तड़के साढ़े तीन बजे से तीन बजकर 55 मिनट के बीच 241 वाहनों में सवार 6,684 श्रद्धालुओं का 14वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।’’

श्रद्धालुओं का यह जत्था मध्यम बारिश के बाद बीच अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल स्थित दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। बारिश के कारण जम्मू की कई सड़कों पर जलभराव हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार, 132 वाहनों में सवार 3,686 श्रद्धालु पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जबकि 109 वाहनों के जरिये 2,998 श्रद्धालु बालटाल आधार शिविर की तरफ बढ़े।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया था। इसके बाद से कुल 86,865 श्रद्धालु जम्मू आधार शिविर से हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट