खेल की खबरें | जैस्मिन 60 किग्रा महिला मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मिन लंबोरिया ने एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के महिला 60 किग्रा वर्ग में सऊदी अरब की हदील गजवान अशोर को हरा दिया।

हांगझोउ, 28 सितंबर राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मिन लंबोरिया ने एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के महिला 60 किग्रा वर्ग में सऊदी अरब की हदील गजवान अशोर को हरा दिया।

अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही जैस्मिन ने पांच मिनट से भी कम समय में हदील को आरएसी (रैफरी ने मुकाबला रोका) से हराया।

पहले दौर में जैस्मिन को बाई मिली थी और हदील के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपने दमदार मुक्कों से पूरी तरह दबदबा बनाया।

रैफरी ने सऊदी अरब की मुक्केबाज को दो ‘स्टैंडिंग काउंट’ दिए और फिर दूसरे दौर के मुकाबले को रोक दिया।

जैस्मिन अब ओलंपिक कोटा और इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पदक जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है।

क्वार्टर फाइनल में जैस्मिन को उत्तर कोरिया की वो उनग्योंग से भिड़ना है।

महिलाओं के 50 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा और 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल जबकि 66 किग्रा और 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाली मुक्केबाज पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\