देश की खबरें | मराठा आरक्षण के लिए जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे के तहत मराठों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आरक्षण अधिकार कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। यह पिछले 16 महीनों में उनकी सातवीं भूख हड़ताल है।

जालना, 25 जनवरी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे के तहत मराठों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आरक्षण अधिकार कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। यह पिछले 16 महीनों में उनकी सातवीं भूख हड़ताल है।

आरक्षण मांग के अलावा जरांगे ने सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में शामिल आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की है।

जरांगे उस मसौदा अधिसूचना के क्रियान्वयन की मांग कर रहे हैं जिसमें कुनबियों को मराठा समुदाय के ‘सगे सोयरे (रक्त संबंधी)’ मानते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण दिया जा सके।

बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर 2024 को अपहरण कर प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में संवाददाताओं से बात करते हुए जरांगे ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मराठा समुदाय की मांगों पर ध्यान देंगे, जिसमें उन्हें ओबीसी श्रेणी में शामिल करना और देशमुख को न्याय दिलाना शामिल है।

उन्होंने कहा, "मराठा समुदाय ने विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन का समर्थन किया था और अब समय आ गया है कि सरकार अपने वादे पूरे करे।"

उन्होंने ऐसे लोगों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की, जिन्हें आवश्यक रिकॉर्ड मिल गए हैं।

एक सितंबर 2023 के बाद से यह उनका सातवां अनिश्चितकालीन अनशन है। उस समय पुलिस ने अंतरवाली सरती में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\