देश की खबरें | मराठा आरक्षण मुद्दे पर जरांगे ने मंत्री अब्दुल सत्तार से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण और सभी मराठाओं को कुनबी प्रमाण पत्र देने की मांग को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री अब्दुल सत्तार से फोन पर बातचीत की।

छात्रपति संभाजीनगर, नौ सितंबर कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण और सभी मराठाओं को कुनबी प्रमाण पत्र देने की मांग को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री अब्दुल सत्तार से फोन पर बातचीत की।

बाद में जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने कहा कि मंत्री ने उन्हें बताया कि उन्होंने इस मुद्दे के बारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सूचित कर दिया है।

कार्यकर्ता सभी कुनबियों (कृषकों) और उनके “सगे सोयरे” (रक्त संबंधियों) को मराठा के तौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा ने फरवरी में शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाला विधेयक पारित किया था, लेकिन जरांगे मराठाओं को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने पर जोर दे रहे हैं।

कुनबी एक कृषक समूह है, जो ओबीसी श्रेणी में आता है और जरांगे मांग कर रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, जिससे वे आरक्षण लाभ के पात्र बन सकें।

महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय के कुनबी अभिलेखों की जांच के लिए पिछले साल सितंबर में न्यायमूर्ति शिंदे समिति का गठन किया था।

फोन पर मंत्री से बात करने के बाद जरांगे ने कहा, “सत्तार पहले मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने (फोन पर) कहा कि उन्होंने किसानों और मराठा आरक्षण के मुद्दों पर सरकार के नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि मराठा और कुनबी एक समान हैं, इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई।”

उन्होंने कहा कि गरीब मराठों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।

जरांगे ने कहा, “मैंने मराठा-कुनबी दस्तावेजों को खोजने के लिए गठित शिंदे समिति के कार्यकाल को बढ़ाने के बारे में भी (मंत्री से) बात की। समिति काम नहीं कर रही है। उन्हें काम करना चाहिए और समुदाय के लोगों को प्रमाण पत्र देना चाहिए।”

उनके मुताबिक, सत्तार ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दे दी है और वह उनसे दोबारा बात करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट