जरुरी जानकारी | जापान का निर्यात अक्टूबर में 1.6 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तोक्यो, 16 नवंबर (एपी) जापान के निर्यात में अक्टूबर में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन और जहाज का निर्यात बढ़ने से यह वृद्धि हुई है।

तोक्यो, 16 नवंबर (एपी) जापान के निर्यात में अक्टूबर में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन और जहाज का निर्यात बढ़ने से यह वृद्धि हुई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शेष एशियाई देशों में निर्यात में गिरावट आई है, जबकि अमेरिका तथा यूरोप में निर्यात में वृद्धि हुई है।

वहीं जापान का आयात अक्टूबर में 12.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 9800 अरब येन (64 अरब डॉलर) हो गया। इसकी मुख्य वजह तेल, गैस और कोयले की कम लागत रही। कंप्यूटर के हिस्सों तथा अनाज का आयात भी कम रहा, जबकि स्टील के आयात में वृद्धि हुई।

अक्टूबर में 9150 अरब येन (60.5 अरब डॉलर) के निर्यात के साथ व्यापार घाटा सालाना आधार पर 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 662.5 अरब येन (4.4 अरब डॉलर) हो गया।

मूडीज एनालिटिक्स के अर्थशास्त्री स्टीफन एंग्रीक ने कहा, ‘‘ निर्यात ने इस साल की पहली छमाही में मजबूत वृद्धि को आगे बढ़ाने में मदद की, लेकिन अब जब निर्यात में सुधार की गति तेज हो गई है तो वृद्धि को नए सिरे से बढ़ावा मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है।’’

खपत और निवेश कमजोर होने के कारण जुलाई-सितंबर में जापान की अर्थव्यवस्था 2.1 प्रतिशत की वार्षिक गति पर पहुंच गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now