विदेश की खबरें | जापान पुलिस ने एक व्यक्ति का सिर काटने के मामले में महिला और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप पर होक्काइडो पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने रूना तमुरा (29) और उसके मनोचिकित्सक पिता ओसामु तमुरा (59) को एक जुलाई से दो जुलाई की मध्य रात्रि में एक होटल के कमरे में पीड़ित का सिर काटने और उसके कटे हुए सिर को दूसरी जगह ले जाने की साजिश रचने के संदेह में एक दिन पहले गिरफ्तार किया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप पर होक्काइडो पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने रूना तमुरा (29) और उसके मनोचिकित्सक पिता ओसामु तमुरा (59) को एक जुलाई से दो जुलाई की मध्य रात्रि में एक होटल के कमरे में पीड़ित का सिर काटने और उसके कटे हुए सिर को दूसरी जगह ले जाने की साजिश रचने के संदेह में एक दिन पहले गिरफ्तार किया था।

पीड़ित हितोशी उरा (62) का सिर तब से गायब है।

पुलिस ने मंगलवार को संदिग्धों के घर पर छापा मारा और मुख्य संदिग्ध की मां हिरोको तमुरा (60) जो कि अंशकालिक कामगार है को अपने परिवार के साथ सिर को घर पर ले जाके रखने की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यह नहीं बताया कि बेटी और पिता ने कैसे साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अभी भी उनके इस कृत्य के मकसद की जांच कर रही है और उसने यह नहीं बताया कि महिला और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे या नहीं।

पुलिस ने यह संज्ञान भी लिया कि सम्भावना है कि रूना एक मानसिक रोगी है। मीडिया रिपोर्टों में पड़ोसियों के हवाले से कहा गया है कि उसे स्कूल जाने में कठिनाई होती थी और वह बचपन से ही एकांतप्रिय थी।

क्योदो न्यूज़ और अन्य मीडिया ने बताया कि पीड़ित और एक अन्य व्यक्ति जिसे रूना तमुरा माना जाता है, दोनों सुसुकिनो क्षेत्र के एक होटल में गए। लगभग तीन घंटे बाद दोनों में से केवल एक को बड़ा सूटकेस लेकर जाते हुए देखा गया।

अज्ञात सूत्रों के हवाले से क्योदो न्यूज ने बताया कि मारे गये व्यक्ति के साथ जो भी था, उसने होटल में प्रवेश करते समय हल्के रंग के महिलाओं जैसे परिधान और चौड़ी किनारी वाली टोपी पहनी हुई थी लेकिन बाहर निकलते समय उसने काले कपड़े पहने हुए थे।

उरा का शव दो जुलाई को एक होटल कर्मचारी को मिला जो कमरे की जांच करने गया था क्योंकि दोपहर तक किसी ने चेकआउट नहीं किया था। समाचारों के अनुसार होटल स्टाफ ने पीड़ित को बाथटब में गिरा हुआ पाया। उसका कोई भी सामान कमरे में नहीं बचा था और बिस्तर भी ऐसा लग रहा था कि उसका किसी ने इस्तेमाल नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\